बीमारी छोटी हो या बड़ी, उसे दूर करने के लिए हम दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि यदि बीमारी के अनुसार फलों का सेवन किया जाये तो बिमारियों को दूर किया जा सकता है और नियमित सेवन से भविष्य में उन बीमारियों से बचा जा सकता है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस बीमारी में कौन सा फल खाना चाहिए, तो चलिए जान लेते हैं।
पथरी - केला और जामुन खाएं, सलाद के तौर पर ककड़ी खाएं, इसके अलावा नारियल पानी, चना और गाजर भी खाएं।
चेहरे के दाग धब्बे - प्याज खूब खाएं, इसके अलावा पालक गोभी, नारियल और तरबूज भी खाएं।
मोटापा - तरबूज और अनानास खाएं, खीरे को सलाद के तौर पेट भरकर खाएं, बीच बीच में नींबू पानी भी पीते रहें।
खांसी और कफ - अंगूर खाएं, इसके अलावा अंजीर भी खाएं इससे सेवन से फेफड़ों में जमा कफ निकल जाता है।
पीलिया - अंगूर, सेब, रसभरी का सेवन करें, गन्ने का ताजा रस पिएं और मूली के पत्तों का रस भी लें।
बवासीर - चीकू का सेवन करें, मूली भी बवासीर में उपयोगी है, इसके अलावा अदरक के रस में देसी घी मिलाकर थोड़ा थोड़ा पिएं।
पीरियड्स प्रॉब्लम - अनानास और अंगूर का सेवन करें, मैनोपॉज से जूझ रही महिलाओं के आलुबुखारे का सेवन करना चाहिए।
डायबिटीज - तरबूज, खरबूजा, पपीता, सेब, पपीता, अंजीर, संतरा, अंगूर, स्ट्राबेरी, अमरूद, आड़ू, अनानास, नाशपाती, कीवी फल जामुन. खुबानी, नाशपाती, शहतूत का सेवन करें।
हाई बीपी - कीवी फल, तरबूज, केला, संतरा और खरबूज का सेवन करें, नियमित तौर पर नारियल के पानी का सेवन करें।
रक्त संक्रमण - खून साफ करने के लिय सेब खाएं, बेल के पत्तों का रस पियें, जामुन का सेवन करें, तुलसी की पत्तियां चबाएं और नींबू का रस पियें।


0 Comments