कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सफर को दौरान सिरदर्द होता है और उल्टियां लग जाती हैं, ऐसे लोग सफर का पूरा मजा नहीं ले पाते हैं, तो अगर आपको भी सफर के दौरान सिरदर्द और उल्टियों की शिकायत रहती है, तो ये चार नुस्खे अपना सकते हैं, बहुत कमाल का असर होता है इनका, तो चलिए जान लेते हैं।
1- जब भी सफर पर निकलें तो मिंट के तेल की कुछ बूंदे किसी रुमाल पर छिड़कें और उसे सूंघते रहे, इससे आराम होगा, मिंट की चाय पीने से भी राहत मिलेगी, अदरक की गोलियां, टॉफी या फिर अदरक की चाय भी बहुत काम की है।
1- जब भी सफर पर निकलें तो मिंट के तेल की कुछ बूंदे किसी रुमाल पर छिड़कें और उसे सूंघते रहे, इससे आराम होगा, मिंट की चाय पीने से भी राहत मिलेगी, अदरक की गोलियां, टॉफी या फिर अदरक की चाय भी बहुत काम की है।
2- ट्रेवल करते समय पढ़ने या फिर लिखने से बचें, इससे बेहतर है गाने सुने, सिर को पीछे रखकर आराम की मुद्रा में बैठे, खिड़की खोलकर बैठें, इससे हवा लगेगी तो आराम रहेगा।
3- सफर में होने वाली उल्टियों से बचने के लिए सफर पर जाने से आधे घंटे पहले 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच अदरक के रस को मिलाकर लेना चाहिए, इससे आपको सफर के दौरान उल्टियां नहीं आएंगी, लेकिन अगर सफर लंबा है तो यह रस साथ में बनाकर भी रख सकते हैं।
4- नींबू में मौजूद सिट्रिक ऐसिड उलटी और जी मिचलाने की समस्या को रोकते हैं, एक छोटे कप में गर्म पानी लें और उसमें 1 नींबू का रस व थोड़ा सा नमक मिलाएं, इसे अच्छे से मिलाकर पिएं, आप नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाकर या शहद डालकर भी पी सकते हैं, यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने का यह एक कारगर इलाज है।


0 Comments