![]() |
| desi ghi |
1. झुर्रिया कम करे:
जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती हैं वैसे वैसे आपकी स्किन ढीली पढ़ती जाती हैं और उस पर झुर्रियां होने लगती हैं. इन झुर्रियों की वजह से इंसान बूढा दिखने लगता हैं. लेकिन यदि आप इस देशी घी का सही तरीके से उपयोग करते हो तो आप लम्बे समय तक जवान बने रह सकते हो. घी झुर्रियों को कम करने का काम करता हैं.
प्रयोग विधि: घी की कुछ बुँदे हाथों में लेकर इसे झुर्रियों वाली जगह जैसे चेहरे, हाथ इत्यादि जगह लगाए. अब इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसा ही रहने दे. इसके बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो ले. ऐसा करने से आपकी झुर्रियां तो कम होगी ही साथ ही आपकी स्किन के सेल्स हैल्दी बंद जाएंगे
2. ड्राई स्किन:
यदि आप ड्राई स्किन या सख्त तवचा से परेशान हैं तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं हैं. बस देशी घी का यह प्रयोग कर ले. घी में स्किन को मोस्चराईस करने की क्षमता होती हैं. इसके इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता हैं.
प्रयोग विधि: घी की कुछ बुँदे मलाई में मिला दे. अब इस मिश्रण को चेहरे या हाथ पैरो में लगाए और आधा घंटा के लिए रहने दे. इसके बाद ठन्डे पानी से अपनी स्किन धो ले. ऐसा हफ्ते में तीन बार करे. ड्राई स्किन की समस्यां दूर होगी.


0 Comments